छत्रपति संभाजीनगर संभाग में गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराने के लिए उड़नदस्ते तैयार।
अनवर सैय्यद कादरी
छत्रपति
छत्रपति संभाजीनगर: खरीफ सीजन 2026-27 में किसानों को बीज, उर्वरक और कृषि रसायन उचित दरों पर तथा समय पर उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग ने व्यापक तैयारी की है। छत्रपति संभाजीनगर, जालना और बीड जिलों के लिए विशेष "विभागीय उड़नदस्ते" (फ्लाइंग स्क्वॉड) गठित किए गए हैं।
कृषि विभाग के तकनीकी अधिकारी **** को उड़नदस्ते का प्रमुख नियुक्त किया गया है। जबकि **** अभियान अधिकारी के रूप में कार्य करेंगे। इसके अलावा **** तथा जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी कार्यालय के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल हैं। वहीं **** को सदस्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कृषि आदानों की जमाखोरी, निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर बिक्री अथवा किसी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल रद्द कर दिए जाएंगे। गंभीर मामलों में दोषियों के खिलाफ सीधे आपराधिक मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
शिकायत निवारण कक्ष स्थापित।
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को कृषि सामग्री की गुणवत्ता और उपलब्धता से संबंधित समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए विभागीय स्तर पर शिकायत निवारण कक्ष स्थापित किया गया है।
किसान कृषि आदानों की उपलब्धता, किसी प्रकार की परेशानी या शिकायत के संबंध में मोबाइल नंबर 9421233270 तथा टोल-फ्री नंबर 180023340000 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह जानकारी विभागीय कृषि सहसंचालक **** ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने किसानों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या समस्या की जानकारी तुरंत कृषि विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।