Tranding
Wed, 03 Jun 2026 12:24 AM
अपराध / Jun 02, 2026

इलाज के दौरान रिम्स में मुखिया पुत्र का निधन, घर में मचा कोहराम।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

जिले के बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां पंचायत के मुखिया व मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रहे राजू यादव के दिव्यांग बड़े पुत्र विशाल कुमार का निधन आज रांची स्थित रिम्स अस्पताल में हो गया है। इस घटना की सूचना के बाद घर में कोहराम मच गया है। निधन के बाद देर शाम शव को पैतृक गांव लाया गया ,जहां काफी गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया जा रहा है। गौरतलब है कि मुखिया राजू यादव का एक अन्य छोटे पुत्र का भी निधन बीते एक जनवरी 2024 को एक सड़क हादसे में हो गया था ।इनके घर में एकमात्र दिव्यांग पुत्र विशाल कुमार और एक विवाहिता बेटी रह गई थी। इनमें दिव्यांग विशाल कुमार (उम्र 25वर्ष) का आंत में इंफेक्शन के बाद इलाज हेतु रिम्स में भर्ती किया गया था,जहां उसकी आज मौत हो गई है। इस मौत पर इलाके के अनेक लोगों ने गहरा दुख प्रकट किया है तथा इस संकट की घड़ी में गहरी संवेदना व्यक्त किया है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap