Tranding
Wed, 03 Jun 2026 12:26 AM
अपराध / Jun 02, 2026

उत्पाद विभाग ने 95 बोतल अवैध विदेशी शराब किया बरामद।

 चालक समेत दो युवा कारोबारी गिरफ्तार।

 रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने जिले के मगध विश्वविद्यालय बोधगया थाना अंतर्गत तुरीकला गांव के निकट सड़क किनारे से एक चारपहिया वाहन से 95 बोतल अवैध विदेशी शराब बरामद किया है। इस सिलसिले में चालक समेत दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इस आशय की पुष्टि करते हुए मगध रेंज के सहायक उत्पाद आयुक्त प्रिया रंजन ने बताया कि गया-डोभी मार्ग पर तुरी कला गांव के निकट से एक ग्रे रंग का मारुति सुजुकी डिजायर पर चार बड़े बैग में छुपा कर ले जा रहे अवैध विदेशी शराब की 95 बोतल बरामद की गई है।जप्त शराब की मात्रा सवा 71 लीटर बताई गई है। जब्त वाहन का नंबर बीआर01एफए/6880 है। उन्होंने आगे बताया कि इस मामले में चालक समेत दो शराब कारोबारी को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें पंकज कुमार (24 वर्ष) एवं ज्योतिष कुमार (20 वर्ष)के रूप में पहचान की गई है, जो जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छापेमारी दल में शामिल सदस्य में मद्य निषेध विभाग के सहायक अवर निरीक्षक आलोक कुमार, सिपाही विजय कुमार राय, विकास रंजन के अलावे होमगार्ड सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे। दीगर बात यह है कि सूबे में शराब कारोबार पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद सूबे के युवा पीढ़ी इस तरह के कारोबार में संलिप्त दिखे जा रहे हैं ,जो राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap