मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं को किया गया जागरूक
महराजगंज, उत्तर प्रदेश
थाना चौक क्षेत्र में मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो टीम द्वारा नगर पंचायत चौक स्थित गोरखनाथ मंदिर परिसर में महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपायों के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जागरूकता कार्यक्रम में महिला हेल्पलाइन नंबर 181, एंटी रोमियो हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112 तथा साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट तथा मिशन शक्ति से संबंधित योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान टीम ने बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लोगों को जागरूक करते हुए महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने की अपील की।