नवविवाहित जुगनू कुमारी को दहेज में कार नहीं देने पर मारपीट का प्राथमिकी दर्ज।
शहाबुद्दीन अहमद
बेतिया, बिहार।
नरकटियागंज नगर थाना क्षेत्र के मील कॉलोनी में,नव विवाहिता का दहेज में कार् नहीं देने पर सास,ससुर,देवर के द्वारा मारपीट कर घर से बाहर निकालने पर पीड़िता ने शिकारपुरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।पीड़िता ने अपने प्राथमिकी में बताया है कि ससुर,जीतबहादुर सिंह सास,सावित्री देवी,देवर संदीप कुमार प्रतिदिन दहेज में कार नहीं देने पर मारपीट किया करते थे।पीड़िता के अनुसार,उसके ससुर,जीत बहादुर सिंह जब वह अकेले घर में थी,तो वह घर में घुस गए,बाल पड़कर बाहर निकाले,सभीआरोपियों ने मिलजुल कर उसके साथ मारपीट की,उन्हें लोहे के रॉड से भी मारा गया,जिससे वह घायल हो गई।पीड़िता ने संवाददाता को बताया कि किसी तरह से भागकरअपने कमरे में खुद को बंद कर लिया,जिससे उसकी जान बच गई,इसके बाद उसने अपने मायके वालों को फोन कर बुलाया।शिकारपुर थाना अध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई मामले की जांच पड़ताल के बादआगे की कार्रवाई की जाएगी।पीड़िता नेअपने प्राथमिकी में यह बताया है कि उसके पति दुबई में रहते हैं,उनके ससुर,जीतबहादुर सिंह,न्यू स्वदेशी शुगर मिल में कार्यरत हैं,उन्हें मील द्वारा मिले क्वार्टर में ही वहअपने सास,ससुर,देवर के साथ रहती है।