Tranding
Tue, 14 Apr 2026 12:45 AM

आर्केस्ट्रा के आड़ में देह व्यापार का धंधा, 16 लड़कियां को कराया गया मुक्त, सेक्स रैकेट का हुआ खुलासा:- डीआईजी

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मिशन मुक्ति फाउंडेशन नई दिल्ली के निदेशक,वीरेंद्र कुमार सिंहऔर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण नई दिल्ली ने डीआईजी पश्चिम चंपारण, हरीकिशोर राय को एक पत्र के माध्यम से सूचना दी थी कि एक आर्केस्ट्रा संचालक के द्वारा 16 लड़कियों को बंधक बनाकर ऑरकेस्ट्रा में डांस करने के लिए भेज रहा है,2 घंटा डांस करने के बाद उन लड़कियों से देहव्यापार कराया जा रहा है।यह धंधा लगभग 2 सालों से चल रहा है आर्केस्ट्रा संचालक विभिन्न जिलों में इन लड़कियों को भेज कर डांस कराने के अलावा देहव्यापार का भी काम कर रहा है,इसके अलावा संचालक भी इन लड़कियों के साथ नाजायज संबंध बना रहा है।कई डांसर लड़कियां गर्भवती हो जा रही हैं,गर्भवती होने के उपरांत उनका गर्भपात करा दिया जा रहा है। इस बात की जानकारी 1साल पूर्व से ही मिशन मुक्ति फाउंडेशन को मिल रही थी, मगर जगह पर नहीं पहुंच पा रहा था। इस बात की जानकारी,डीआईजी,पश्चिम चंपारण,हरि किशोर राय को पत्र के माध्यम से दी गई।इस बात को लेकर डीआईजी पश्चिम चंपारण ने मिशन मुक्ति फाउंडेशन के साथ मिलकर 2:00 बजे सुबह छापेमारी की इस कार्रवाई में 4:00 बजे प्रातःसभी सभी डांसर लड़कियों को मुक्त कराया गया,साथ ही 10 संचालक को गिरफ्तार कर लिया गया।आर्केस्ट्रा संचालक एक डांसर लड़की के साथ जबरन मुंह काला करता था,दो बार वह प्रेग्नेंट हुई,उसकाअबॉर्शन कराया गया,अभी भी वह एक माह की प्रेग्नेंट है।आर्केस्ट्रा संचालक जिन दो-तीन लड़कियों को खरीदा था,वह बड़े-बड़े शहरों के लड़कों से देव व्यापार के लिए भेजता था आर्केस्ट्रा में काम कर रही डांसर लड़की, पायल ने बताया कि मेरी मां ने दो नाबालिग बहनों को पैसे की लालच मेंआर्केस्ट्रा संचालक से बेच दिया था,आर्केस्ट्रा संचालक हम लोगों से जबरदस्ती देह व्यापार कराता था।सदर एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि मिशन मुक्ति फाउंडेशन के द्वारा इस बात की जानकारी मिली किआर्केस्ट्रा संचालक नाबालिक लड़कियों से डांस कराता है,इसके साथ ही देहव्यापार का काम भी कराता है।

India khabar
96

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap