फर्जी पुलिस बनकर वसूली करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
महाराजगंज, उत्तर प्रदेश
थाना श्यामदेउरवा उ0नि0 चन्द्रपाल यादव मय हमराह द्वारा मु0अ0सं0 20/2025 धारा 318(2)/319(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित अभियुक्त राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरालाल प्रजापति निवासी ग्राम पिपराजद्दू थाना भिटौली जनपद महराजगंज को जुर्म धारा से बोध कराते हुए पुलिस हिरासत में लिया गया।
जानकारी के मुताबिक अभियुक्त राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरा लाल प्रजापति निवासी ग्राम पिपराजद्दू थाना भिटौली जनपद महराजगंज द्वारा अपने आप को थाने का स्टाफ बताकर व धमका कर स्कैनर पर वादी मुकदमा समीउल्लाह अली से 2500 रुपया व हनीफ से 500 रुपया ले लेने। वादी मुकमदा समीउल्लाह अली पुत्र इनामुल्लाह ग्राम बुधिरामपुर थाना- श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज के प्रा० पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 20 / 2025 धारा 318(2)/319(2) बी0एन0एस0 बनाम राजकुमार प्रजापति पुत्र हीरा लाल प्रजापति निवासी ग्राम पिपराजद्दू थाना भिटौली जनपद महाराजगंज के पंजीकृत किया गया तथा अभियुक्त को श्यामदेउरवा चौराहे से गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 चन्द्रपाल यादव, उ0नि0 अश्वनी गुप्ता, का0 आशीष यादव तथा का0 पंकज यादव थाना श्यामदेउरवां जनपद महराजगंज मौजूद रहें।