Tranding
Mon, 07 Jul 2025 01:24 AM

सिन्धु महोत्सव सेवा, संस्कार व सहकार की भावना से जनमानस को प्रेरित करेगा।

ब्यूरो चीफ़ हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

उत्तर प्रदेश सिन्धी समाज की सांस्कृतिक संस्था सिन्धु भारत प्रहरी के तत्वाधान में मोतीझील प्रांगण में कल दिनांक 02 अप्रैल, 2023 सिन्धु सभ्यता का महाकुम्भ लगने जा रहा है। इस महाकुम्भ महोत्सव में सिन्धी संस्कृति, सिन्धी सभ्यता, सिन्धी लोकनृत्य, सिन्धी भजनों की मनमोहक छटा, जनमानस को सम्मोहित करेगी।भगवान झूले लाल की जयन्ती के अवसर पर बम्बई के प्रमुख कलाकार सुर के बादशाह 'विपिन सेवानी' ने मोतीझील को मंत्रमुग्ध करके जनमानस को थिरकने के लिए मजबूर कर देंगे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिमय हो जाये। आयोलाल झूलेलाल के जयघोष से आसमान गुंजायमान हो जायेगा। महाआरती से भगवान झूलेलाल को अवतरित करने का प्रयास किया जायेगा। मातायें बहनें सर पर आंचल रखकर भजनों की बेला से आत्मसात होकर आत्मीयता की ज्योति प्रज्जवलित करेंगी।वृन्दावन और दिल्ली के कलाकार के लोकनृत्य से बच्चे भाव-विभोर होंगे तथा भजनों के माध्यम से मानवता का संदेश उजागर होगा।भक्ति के इस महासिन्धु में 'विपिन सेवानी' अपनी आवाज से जनमानस को सिन्धी संस्कृति को आकर्षित करेगी और सीधा सीधा पाश्चात्य संस्कृति पर हमला होगा।कार्यक्रम का संचालन अपनी मनमोहक आवाज से संचालन कर समा बांधेंगी। इस कार्यक्रम में सभी पंचायतों के प्रमुखों व सरपंचों को सम्मानित किया जायेगा। .. सिन्धी व्यंजनों तथा ढेरों पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महेश मेघानी, मोहन रामचन्दानी, जय हेमराजानी, देवेन्द्र सचदेवा, लाल चन्द्र डुसेजा आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
45

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2025. SiteMap