Tranding
Sun, 08 Nov 2026 08:13 PM

प्रेक्षागृह मेंअधिवक्ता दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन

न्यायाधीश औरअधिवक्ता न्याय दिलाने में एक दूसरे के हैं सहयोगी:-- न्याय मूर्ति

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

न्यायाधीश और अधिवक्ता लोगों को न्याय दिलाने में एक दूसरे के सहयोगी है,दोनों एक एक ही सिक्के के दो पहलू हैं, दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।

त्वरित न्याय दिलाने में, अधिवक्ताओं के मुख्य भूमिका होती है।इस बात की चर्चा जिला विधिज्ञ संघ के ऑडिटोरियम मेंआयोजित अधिवक्ता दिवस केअवसर पर पटना से आए उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीश, आलोक कुमार पांडे,जो मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित थे, उन्होंनेअपने संबोधन में यह बातें कहीं।

उन्होंने अधिवक्ता दिवस पर महती सभा को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायिक कार्य करके लोगों को सहायता करना,उनकी समस्याओं को समाधान करना,समाधान करने के रास्ते में सहयोग देना, नई-नई बातों की जानकारी रखना,न्यायिक किताबों का अध्ययन करना,उसको अमल

में लाना अधिवक्ता समुदाय का कार्य बनता है।इस अधिवक्ता दिवस केअवसर पर,कार्यक्रम में सभी पुराने और नएअधिवक्ता संघ के पदाधिकारी गण,अधिवक्ता, मजिस्ट्रेट,न्यायिक कार्य से जुड़े कर्मचारीगण की उपस्थिति सराहनीय रही।इस मौके पर 10 वरीय वकीलों को अंगवस्त्र,फूलमाला, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
69

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap