Tranding
Wed, 17 Jun 2026 05:33 PM

महराजगंज आईटीआई में 18 जून को टाटा मोटर्स की प्लेसमेंट ड्राइव, लखनऊ प्लांट के लिए होगी भर्ती

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) धनेवा धनई, महराजगंज में 18 जून 2026 को टाटा मोटर्स लिमिटेड, लखनऊ प्लांट द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया अप्रेंटिस ट्रेनी एवं टेम्पररी वर्कमैन पदों के लिए आयोजित की जाएगी।

अप्रेंटिस ट्रेनी पद के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष तथा टेम्पररी वर्कमैन पद के लिए 18 से 32 वर्ष निर्धारित की गई है। दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आईटीआई/एनटीसी (SCVT/NCVT) में संबंधित ट्रेड से उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

भर्ती के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मशीनिस्ट, मोटर मैकेनिक, वेल्डर, टर्नर, डीजल मैकेनिक, सीओपीए, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मेकाट्रॉनिक्स, वायरमैन, शीट मेटल वर्कर, पेंटर सहित कई तकनीकी ट्रेड शामिल किए गए हैं।

अप्रेंटिस ट्रेनी को प्रति माह 13,870 रुपये स्टाइपेंड जबकि टेम्पररी वर्कमैन को 15,251 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को परिवहन सुविधा, कैंटीन, यूनिफॉर्म, सुरक्षा उपकरण तथा अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

संस्थान प्रशासन ने सभी योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित होकर रोजगार के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Karunakar Ram Tripathi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap