Tranding
Sun, 31 May 2026 04:56 PM

कैंसर व स्वास्थ्य जांच शिविर का किया गया नि:शुल्क आयोजन।

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

पटना / हाजीपुर (वैशाली) सवेरा कैंसर अस्पताल,इंडियन कैंसर सोसाइटी, आशीष डेंटल क्लिनिक,रोटरी पटना मिड टाउन एवं किरण दृष्टि के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क कैंसर एवं स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया।आयोजन डॉक्टर प्रतीक आनंद, आशीष डेंटल, हास्पिटल,आर्या कुमार रोड,मछुआ टोली , पटना में सम्पन्न हुआ।उक्त जाँच शिविर में लगभग 500 से अधिक की संख्या में शहर भर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया।आयोजन समिति ने बताया कि इस तरह का जाँच शिविर भविष्य में भी शहर भर में अलग अलग स्थान पर आयोजित किया जाएगा।उपस्थित गणमान्य लोगों में मुख्य रूप से रोटरी पटना मिड टाउन व सवेरा कैंसर हॉस्पिटल के अध्यक्ष डाॅक्टर वी पी सिंह,दंत चिकित्सक डाॅक्टर प्रतीक आनंद,डॉक्टर विनीता आनंद,डाॅक्टर अपूर्वा,किरण दृष्टि की संस्थापक निधि राज, निर्देशक नसीम अख़्तर, अमित कुमार,अर्पना कुमारी,धर्मेंद्र कुमार व मीरा प्रकाश इत्यादी मौजूद रहे।

Karunakar Ram Tripathi
137

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap