अयान शाह को इमामबाड़ा स्टेट का सज्जादा नशीन बनाए जाने को लेकर इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी का एक प्रतिनिधि मंडल अदनान फर्रुख शाह मियां साहब से मिला।
सेराज अहमद कुरैशी
गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।
इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद के नेतृत्व में इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नसीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब से मिला और उन्हें बकरीद की मुबारकबाद देते हुए उनके प्रति शुक्रिया अदा की
अमन चैन के साथ यह पर्व संपन्न हुआ साथ ही साथ जिला प्रशासन व नगर निगम प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया
इमामबाड़ा स्टेट के सज्जादा नसीन अदनान फर्रूख शाह मियां साहब से मांग किया गया है मोहर्रम का पर्व 15 या 16 जून से इस वर्ष प्रारंभ होने वाला है शाही जलूस का पहचान पैराहन है जिसे आप पहन कर चलते थे जिसे देखने के लिए पूर्वांचल ही नहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से लोग आप देखने आते थे और आपका दीदार करते थे जो जुलूस का मुख आकर्षण का केंद्र हुआ करता था इधर कुछ वर्षों से जुलूस का नेतृत्व अयान शाह कर रहे हैं मोहर्रम से संबंधित सभी कार्यक्रम आयान शाह के नेतृत्व सफलता की तरफ बढ़ रहा है लेकिन शहर की अवाम अयान शाह को अब पैराहन के रूप में देखना चाहती है ऐसे में आपसे गुजारिश है कि मोहर्रम शुरू होने से पूर्व आयाम शाह को इमामबाड़ा स्टेट का सज्जादा नसीन घोषित किया जाए ताकि इस वर्ष मोहर्रम में अयान शाह पैराहन पहन कर जुलूस में निकल सके शहर के सभी मुतवल्लियों, अमन पसंद लोगों व इमामबाड़ा मुतवल्लियान कमेटी के सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करते हुए शीघ्र ही यह ऐलान करें
ज्ञापन मियां साहब को देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सैयद इरशाद अहमद महासचिव हाजी सोहराब खान शकील शाही इमरान खान आफताब अहमद कबीर अली डॉ जावेद शीलू खान अब्दुल साकिब सैयद रेहान वसीम इकबाल तमाम लोग उपस्थित थे