Tranding
Sun, 08 Nov 2026 01:59 AM
शिक्षा / May 16, 2025

एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की दूसरी काउंसलिंग 29 मई 2025 को डॉ. एम. सी. सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजस लखनऊ उत्तर प्रदेश में।

सेराज अहमद कुरैशी

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

पूरे देश में चल रही एस. एस. जी. एजुकेशन क्रांति की दूसरी काउंसलिंग 29 मई को डॉ. एम. सी. सक्सेना ग्रुप ऑफ कॉलेजस लखनऊ उत्तर प्रदेश में होगी। हायर एजुकेशन के क्षेत्र में बहुत सारे पैरामेडिकल कोर्स और इंजीनियरिंग कोर्स में प्रवेश के लिए स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन ने जो बीड़ा उठाया है वह बहुत ही काबिले तारीफ है। सनराईज़ कोचिंग सेंटर, तुर्कमानपुर, गोरखपुर के डायरेक्टर व स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजुकेशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश प्रभारी मोहम्मद आकिब अंसारी ने बताया कि 12वीं कक्षा के बाद ड्रॉप हो रहे बच्चों के लिए एस. एस. जी एजुकेशन क्रांति वरदान बनकर सामने आया है जो बच्चे सही कैरियर, मार्गदर्शन और आर्थिक तंगी की वजह से उच्च शिक्षा से वंचित रह जा रहे थे, उनको गोद लेकर एस. एस. जी संस्थान ने भारत में न्याय इतिहास रचने का कार्य किया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि 12th के बाद बच्चों के सही मार्गदर्शन व आर्थिक तंगी की वजह से बच्चे सही करियर का चुनाव नहीं कर पा रहे हैं ट्वेल्थ के बाद हिंदुस्तान के सभी बच्चे ज्यादा से ज्यादा स्मार्ट स्किल ग्रुप आफ एजुकेशन के माध्यम से हायर एजुकेशन करके अपने उम्दा मुकाम को हासिल करके अपने जीवन को साकार करें। स्मार्ट स्किल ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुस्तकीम बेसर ने कहा कि हिंदुस्तान के सभी राज्यों से छात्र व छात्राएं लखनऊ, उत्तर प्रदेश में काउंसलिंग कराने के लिए आ रहे हैं, उन सभी अभ्यर्थियों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि उन सभी अभ्यर्थियों के लिए कैंपस में ही काउंसलिंग से एक दिन पहले रहने और काउंसलिंग के दिन खाने का इंतजाम किया गया है। दूर - दराज़ से आने वाले सभी छात्र व छात्राएं काउंसलिंग के दौरान तीन से चार महीने की हॉस्टल फीस लेकर अवश्य आएंगे। हिंदुस्तान के जिस भी कैंपस में बच्चों का प्रवेश होगा, उसे कॉलेज का अलॉटमेंट लेटर और एनओसी उसी वक्त सभी अभ्यर्थियों को संस्था की तरफ से उपलब्ध करवा दिया जाएगा, उसके बाद सभी अभ्यर्थी अपने-अपने कैंपस में जाकर उच्च शिक्षा को हासिल करके अपना, अपने अभिभावकों का, अपने शिक्षकों का और अपने समाज का नाम रौशन कर सकते हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
201

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap