Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:18 PM
खेल / Aug 12, 2023

थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के चैंपियनशिप की विजेता टीम का खिताब वाराणसी ने जीता।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश।

थाईबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में विगत दिनों उत्तर प्रदेश स्टेट थाईबाक्सिंग का सफल आयोजन शिवपुर वाराणसी में हुआ। जिसमे 18 जिलों के 252 खिलाड़ियों और 25 ऑफिशियल ने भाग लिया,चैंपियनशिप की विजेता टीम का खिताब वाराणसी ने जीता,जबकि उपविजेता टीम गाजीपुर रही, सोनभद्र को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।वाराणसी की टीम की तरफ से खेलते हुए विश्वकर्मा मार्शल आर्ट्स के प्लेयर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 गोल्ड,4 सिल्वर,4 ब्रॉन्ज़ सहित 15 मेडल जीते, ये जानकारी संस्था के अध्यक्ष रमाशंकर विश्वकर्मा ने दी , चैंपियनशिप के मुख्य अतिथि कैबिनेट मिनिस्टर श्री रविंद्र जयसवाल जी थे, मुख्य अतिथि ने पदक विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं आफिसियल को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
192

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap