Tranding
Wed, 03 Jun 2026 12:46 AM
शिक्षा / Jun 02, 2026

समर कैंप बच्चों का सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं - ड. मंगलेश श्रीवास्तव

पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी अपने घरों के आसपास वृक्ष लगाए:नंदू मिश्रा

बालपुर बच्चों को समृद्ध मंच प्रदान करता है:शिवजी सिंह

भानु प्रकाश

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

बाल स्वर संस्थान का 15 दिवसीय समर कैंप का समापन समारोह सरस्वती विद्या मंदिर सभागार में बड़े ही आकर्षक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा कैंप के दौरान सीखी गई विभिन्न विधाओं की शानदार प्रस्तुतियाँ मंच के माध्यम से प्रस्तुत की गईं, जिसने उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि गोरखपुर के महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि विद्या मंदिर संस्थान प्रमुख शिवाजी सिंह, भजन सम्राट नंदू मिश्रा, समाजसेवी सुधा मोदी, व्यापारी नेता पुष्पदंत जैन , संरक्षक राजेश श्रीवास्तव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान गणेश की स्तुति के साथ नृत्य पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर सभी का हृदय जीत लिया। इसके पश्चात बच्चों द्वारा “कहते हैं हमको प्यार से इंडिया वाले" गीत पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

समर कैंप में प्रशिक्षित बच्चों ने, सामूहिक नृत्य, आत्मरक्षात्मक कराटे का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम संयोजक मनोज श्रीवास्तव एवं राहुल रजत मुख्य अतिथि का बुके देकर अभिनंदन किया। वहीं मार्शल आर्ट के बच्चों ने अपने अद्भुत कौशल का प्रदर्शन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा वेस्ट मटेरियल से तैयार की गई आकर्षक आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

मुख्य अतिथि श्री मंगलेश श्रीवास्तव ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि —

“गर्मी की छुट्टियों का सही सदुपयोग तभी है जब बच्चे नई कला, अनुशासन और संस्कार सीखें। बाल स्वर संस्था द्वारा ऐसे समर कैंप विगत 30 वर्षों से आयोजित किया जा रहे हैंजो बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव रखते हैं।”जिस प्रकार से 15 दिवसीय कार्यशाला में प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न प्रकार के विधाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह अपने आप में प्रशंसनीय हैं।

विशिष्ट अतिथि भजन सम्राट नंदू मिश्रा ने इस रचनात्मक प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि —

“बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभाओं को समृद्ध मंच देने का यह प्रयास समाज के लिए प्रेरणादायी है।” निश्चित रूप से यही बच्चे देश और समाज का नाम आगे बढ़ाएंगे। उन्होंने इस बात की अपील की पर्यावरण संकट को देखते हुए सभी बच्चे एवं उनके विभाग अपने घरों के आसपास वृक्षारोपण करें एवं संवर्धन भी करें।

व्यापारी नेता पुष्प जैन ने प्रशिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इतने कम समय में बच्चों को उत्कृष्ट प्रशिक्षण देना वास्तव में सराहनीय कार्य है।

समर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों एवं प्रशिक्षकों को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।  विद्या मंदिर संस्थान के प्रमुख शिवाजी सिंह एवं समाजसेवी सुधा मोदी ने कहा कि आज के इस मोबाइल युग में बच्चों के अंदर वास्तविक गुणो का विकास करना उन्हें रचनात्मक कार्यों के माध्यम से सही रास्ता दिखाना हम सब का नैतिक दायित्व है और निश्चित ही बाल स्वर इस दिशा में सार्थक प्रयास कर रहा है । संस्था के अध्यक्ष अचिंत्य लहडी ने समर कैंप की गतिविधियों एवं उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी। डा मंगलेश श्रीवास्तव ने प्रशिक्षक कराटे तनवीर, विशाल कुशवाहा, आर्ट एंड क्राफ्ट काव्या रावत,निष्ठा गुप्ता, नरेंद्र प्रताप सिंह कृष्णा, कुमारी श्रेया, मुस्कान गुप्ता,अनन्या , मुस्कान शौर्य प्रकाश, हर्षदीप सिंह, आशीष डांस अकैडमी, आकृति शिक्षक एवं कार्यक्रम व्यवस्था के रूप में कार्य करने वाले इन लोगों को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच का कुशल संचालन मनोज श्रीवास्तव एवं आभार ज्ञापन संरक्षक राजेश श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं अभिभावक गण लोग उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap