Tranding
Mon, 13 Apr 2026 02:27 PM
खेल / Dec 28, 2023

नन्हे- मुन्ने बच्चों ने 4 सिल्वर मेडल व 5 ब्रॉन्ज मेडल जीत कर कानपुर का नाम रोशन किया।

हफीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

जिला तीरन्दाज़ी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि 25 दिसंबर से 27 दिसंबर 2023 को 4वी अंडर 9 व 12वी मिनी-सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम, बाराबंकी में संपन्न हुई जिसमें यूथ आर्चरी अकैडमी कानपुर के 18 बच्चों ने प्रतिभाग किया ।अंडर- 9 प्रतिस्पर्धा के इंडियन राउंड वर्ग में अंश सरोज, कृष्णा चौधरी, आदित्य गुप्ता व डुग्गू ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया वहीं दूसरी ओर मिक्स टीम में लक्षिता अग्रवाल व अंश सरोज ने ब्रोंज मेडल प्राप्त किया l टीम मैच में आरुष, ध्रुव व हार्दिक ने ब्रॉन्ज मेडल प्राप्त करते हुए कानपुर का नाम रोशन किया l जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्रेयांश कपूर ,महासचिव राजा भरत अवस्थी व यूथ आर्चरी अकैडमी के संस्थापक/कोच संदीप कुमार पासवान, फागु महतो ने इन नन्हे मुन्ने बच्चों को तीरंदाजी खेल का भविष्य बताते हुए बधाई दी ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
154

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap