Tranding
Mon, 13 Apr 2026 11:11 PM

महाराजगंज के युवा पत्रकार करुणाकर राम त्रिपाठी तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में हुए सम्मानित।

गोरखपुर उत्तर प्रदेश

गोरखपुर मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आर्यभट्ट सभागार) में आयोजित तीसरी आंख ह्यूमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में कार्यक्रम के संयोजक तीसरी आंख ह्युमन राइट्स ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक महासचिव शैलेंद्र कुमार मिश्र, मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी उच्च न्यायालय इलाहाबाद, विशिष्ट अतिथि बैजू प्रसाद गुप्ता मेयर नवलपरासी नेपाल, एडवोकेट राधाकांत ओझा अध्यक्ष बार एसोसिएशन इलाहाबाद, एडवोकेट एस डी सिंह जादौन सचिव बार एसोसिएशन इलाहाबाद एवं के सी पी गुप्ता रसायन विज्ञान सेंट एंड्रयूज स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोरखपुर और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. जे पी पांडेय कुलपति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय ने किया। जहां मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और देश विदेश मानवाधिकार, न्यायिक, पत्रकारिता और सामाजिक क्षेत्रों में सराहनीय योगदान देने वाले शख्शियतों को सर्टिफिकेट  देकर सम्मानित किया गया। सराहनीय योगदान करने वाले निष्पक्ष निर्भीक एवं स्वतंत्र पत्रकारिता के प्रति असाधारण समर्पण के लिए पत्रकारों में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन महराजगंज के जिला प्रवक्ता व इंडिया खबर चैनल के सहायक संपादक करुणाकर राम त्रिपाठी को भी मंच से सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap