Fri, 12 Jun 2026 11:48 PM
अपराध / Jun 12, 2026

तेज आंधी और बारिश से वृद्ध पति की मौत,पत्नी हुई जख्मी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

तेज आंधी और बारिश ने एक वृद्ध पति को मौत के घाट उतार दिया,जबकि उनकी पत्नी बुरी तरह से घायल हो गई। मृतक की पहचान नकटिया गांव निवासी 65 वर्षीय जगदीश शाह अपनी पत्नी उषा देवी के साथ एक बगीचे में रखवाली करते थे,वह दोनों बगीचे में बनी एक झोपड़ी नुमा घर में रहते थे,अचानक तेज हवाओं और बारिश के साथ-साथ मौसम बदल गया इसी दौरान बगीचे की रखवाली कर रहे दोनों बगीचे में बनी एक झोपड़ीनुमा घर में रहते थे,अचानक तेज हवा और बारिश के साथ मौसम बदल गया,इसी दौरान बगीचे में स्थित एक बड़े पेड़ की भारी डाली टूटकर उनकी झोपड़ी पर गिर गई,जिससे वृद्ध पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,पत्नी बुरी तरह से जख्मी हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव कोअपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेजअस्पताल बेतिया भेज दिया। घायल उषा देवी को स्थानीय सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है, लेकिन उनकी भी स्थिति गंभीर बताई गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap