Tranding
Sat, 30 May 2026 01:28 PM
अपराध / Jan 03, 2026

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई,मृत वृद्ध सड़क किनारे घायलअवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस ने संवाददाता को बताया कि प्रारंभ में पहचान न होने के कारण पुलिस ने अज्ञात मानते हुए तत्काल राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल विद्या में भर्ती कराया था बाद में उनकी पहचान विद्यानगर की उतरवारी पोखरा निवासी स्वर्गीय विंध्याचल शाह का बेटा वीरेंद्र शाह उम्र 55 वर्ष के रूप में की गई है।पुलिस ने मृत वृद्ध का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौंप दिया।अस्पताल नाका प्रभारी,मदन कुमार मांझी ने संवाददाता को बताया कि वीरेंद्र साह की मौत सड़क दुर्घटना में होने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई।परिजनों के द्वारा पहचान करने के बाद उनका पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।पुलिस इस मृत व्यक्ति की जांच में जुड़ गई है।पुलिस इस बात की पता करने में जुड़ गई है कि सड़क दुर्घटना किस वाहन से किस परिस्थिति में हुआ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
49

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap