Tranding
Sat, 30 May 2026 09:50 AM

पूर्व केंद्रीय मंत्री सीता राम केसरी जी का 104वी जयंती मनाई गई।

केसरी जी एक साधारण कार्य करता से देश स्तर तक अपनी पहचान बनाई - उमेश कुमार राम 

केसरी जी गरीबों पिछड़ों दलितों शोषितो के मसीहा थे - डॉ. रिजवान अहमद एजाजी

ब्यूरो चीफ अंजुम शहाब की रिपोर्ट मुज़फ्फरपुर बिहार।

राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० सीताराम केसरी जी की जयंती मनाई गई:-- अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम ने स्वतंत्रता सेनानी व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० सीताराम केसरी जी के चित्र पर पुष्प माल्यार्पण कर उनकी 104वीं जयंती मनाई। श्री राम ने स्व० सीताराम केसरी जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में राजनीतिक शुरू किया और देश स्तर पर अपनी पहचान बनायी एवं राष्ट्रीय राजनीतिक के सूत्रधार बने। स्व०‌ सीताराम केसरी जी ने गरीबों, पिछड़ों , शोषितों के उत्थान व उनके विकास के लिए संघर्षरत रहे उनकी कॄतियों को कभी भूलाया नहीं जा सकता है। इस अवसर पर उपस्थित होकर श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में :-- अखिल भारत अनुसूचित जाति परिषद के अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य उमेश कुमार राम, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉक्टर रिज़वान अहमद एजाजी ब्रजकिशोर सिंह कुशवाहा, शिवजी राय, रामसागर प्रसाद, अलखनिरंजन शर्मा, अनिता देवी, शिवम कुमार, प्रेम कुमार मिश्रा, रामनरेश राय, जिशान अहमद, विजय कुमार पाण्डेय, राजीव कुमार, प्रशांत राज, अरबिंद चौधरी, निधि पाण्डेय, राजेश कुमार शुक्ला, विजय कुमार यादव, जसीम अहमद, रौशन कुमार कुशवाह, संजय दास, राकेश कुमार राय, नवीन कुमार झा, शिवचंद्र मालाकार, मनोज कुमार सिंह, मुकेश कुमार, शंभू सहनी, सहित अन्य।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
128

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap