Tranding
Fri, 29 May 2026 08:35 PM

प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को दिया गया पुरस्कार...

हाजीपुर (वैशाली) बिहार

राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में पुरस्कार वितरण सह संकल्प सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली श्रीमती रितु कुमारी, सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई वैशाली विनोद कुमार ठाकुर,बाल संरक्षण पदाधिकारी अमूल्य कुमार एवं स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में चित्रकला ,निबंध एवं स्लोगन प्रतियोगिता के छात्रों को सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत बनाने हेतु बच्चियों को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम में छात्राओं को संबोधित करते हुए अवर न्यायाधीश रितु कुमारी ने कहा कि हम सभी को पढ़ लिखकर देश का एक अच्छा नागरिक बनना है।लगातार प्रयास किया जा रहा है कि बच्चों को समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाए तथा वह शिक्षा से वंचित न हो। इस दिशा में लगातार प्रयास किया जा रहा है।इस अवसर पर सहायक निदेशक विनोद कुमार ठाकुर ने सरकार द्वारा बच्चों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।कार्यक्रम में संस्थान के सचिव सुधीर कुमार शुक्ला ने कहा कि वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है तथा बच्चों को सम्मानित किया जा रहा है।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों को बताना, बच्चों के लिए बने कानून की जानकारी देना तथा भारत को बाल विवाह मुक्त राष्ट्र बनाना है।आगत अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्राचार्य उपेंद्र कुमार ने किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षिका डॉक्टर केकी कृष्ण ने किया।इस अवसर पर अधिकार मित्र संतोष कुमार, अमरेश कुमार , राजू कुमार , गुड्डू कुमार , कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर शालिनी भारती, शत्रुजीत कुमार इत्यादि ने बच्चों को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन जस्टिस फॉर चिल्ड्रन कार्यक्रम के तहत स्वर्गीय कन्हाई शुक्ला सामाजिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली एवं जिला बाल संरक्षण इकाई के

Karunakar Ram Tripathi
131

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap