रिजर्व पुलिस लाइन मैदान में पानी भरा होने से साप्ताहिक परेड निरस्त।
एसपी ने ओआर सहित रजिस्टर पेशी के साथ किया निरीक्षण ।
धनंजय कुमार शर्मा
बलिया। उत्तर प्रदेश
शुक्रवार को बलिया पुलिस लाइन में पानी जमा हो जाने के कारण पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने रिजर्व पुलिस लाइन के आदेश कक्ष ओ - आर सहित जवानों की रजिस्टर पेशी कराई गई और रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आपको बताते चलें कि आज शुक्रवार (12.6. 2026) को परेड ग्राउंड पुलिस लाइन जनपद बलिया में पानी भर जाने के कारण साप्ताहिक शुक्रवार परेड नहीं हो सकी।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के समक्ष आदेश कक्ष पुलिस लाइन बलिया में सभी कर्मचारियों द्वारा अपना अपना रजिस्टर पेश किया गया, जिनका एस.पी द्वारा निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके साथ ही एसपी द्वारा ओआर भी किया गया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।