Tranding
Mon, 13 Apr 2026 09:14 PM
शिक्षा / Jun 17, 2024

कक्षा एक से 8वीं तक का क्लास 19 जून तक रहेगा बंद।

प्रचंड गर्मी को लेकर डीएम ने जारी किया आदेश।

रिपोर्ट विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

बिहार के गया में इन दिनों भीषण प्रचंड गर्मी पड़ रही है। गया जिला प्रशासन ने भी भीषण गर्मी को देखते हुए एक से 8वीं कक्षा तक क्लास को 19 जून तक बंद करने का आदेश दिया है। यह आदेश गया के जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम ने दिया है। आदेश में जिले के सभी कोचिंग संस्थानों को भी लू के बढ़ते प्रभाव को लेकर बंद रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि 18 और 19 जून को हीट वेव और लू को देखते हुए जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के क्लास एक से 8वीं तक बंद रखने का निर्देश दिया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने जिलेवासियों से अपील किया है कि आपदा विभाग द्वारा हिट वेव को लेकर जारी किए गए एडवाइजरी को पूरी तरह से पालन करें और जरूरत पड़ने पर ही अपने घरों से बाहर निकले, अन्यथा घर पर ही रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
149

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap