Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:47 AM

संत शिरोमणि रविदास महाराज की निकली भव्य शोभा यात्रा, झांकियां रही आकर्षक का केंद्र

धनंजय शर्मा

 बेल्थरा रोड,बलिया

संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती के दूसरे दिन आज गुरुवार को बड़े ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ नगर में निकली शोभा यात्रा। विभिन्न आकर्षक झांकियां झंडा पताका जुलूस का आकर्षक केंद्र रहा। जुलूस नगर निकट कुंडेल स्थित संत रविदास मंदिर से कमेटी के लोगों द्वारा लगभग दोपहर एक बजे नगर भ्रमण हेतु निकला। जो कुंडैल रविदास मंदिर से निकलकर जुलूस अम्बेडकर पूरी से मानस मंदिर रेलवे चौराहा, मेन बाजार होते हुवे चौधरी चरण सिंह त्रिमुहानी से बस स्टेशन शिवमंदिर पहुंचा।बस स्टेशन से पुनः वापस त्रिमुहानी से एमिलिया रोड के रास्ते कुंडैल रविदास मंदिर पर पहुंच कर समाप्त हुआ। संत शिरोमणि रविदास महाराज के भव्य झांकी के साथ ओम नमः बुद्धाय सत्य कर्म मानव कारण मानव संस्था की झांकी, कोरेगांव इतिहास की झांकी, बाबा भीमराव अंबेडकर के साथ भारत के संविधान की झांकी, 14 फरवरी 2019 में पुलवामा अटैक में शहीदों की झांकी के अलावा राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले क्रांती ज्योती सावित्रीबाई आदि झांकियां के माध्यम से इनके सत्य कर्म वीर गाथा व इनके देश के प्रति प्रेम को उकेरा गया था। भव्य जुलूस मे डीजे के धुन पर सैकड़ो युवा वर्ग श्रद्धालु थिरकते नजर आए, जुलूस में ऊंट भी शामिल दिखे। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जुलुश में शामिल होकर अंत तक डटे रहे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर उभांव थाना के चौकी प्रभारी देवेंद्र कुमार सहित पुलिस बल,होमगार्ड मुस्तैद दिखे। जुलूस के चलते नगर की विद्युत व्यवस्था भी पूर्ण रूप से देर शाम तक बाधित रही। जुलूस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोकिल राम, दीनदयाल, विनोद सेहरा, टोनू, इंद्रजीत, रमेश चंद्र, रवि शंकर, भारत प्रसाद, दीपक, विपिन कुमार, दर्जनों कमेटी के सदस्यों सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap