Tranding
Sun, 08 Nov 2026 07:07 PM

हाइवा ने युवक को रौंदा,मचा कोहराम..

रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ अता

हाजीपुर(वैशाली)

जिले में सड़क दुर्घटना में हर रोज लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।ताजा मामला वैशाली जिले का है।जहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक को रौंद दिया है।वहीं इस घटना में युवक की मौत हो गई।जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।मामला जिले के काजीपुर थाना क्षेत्र के सामा चक गांव का है।जहां तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक को कुचल दिया।जिससे युवक की मौत हो गई।मौत के बाद उसके परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रोकर बूरा हाल हो गया है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने घर से बाहर निकल चौक पर रविवार की देर रात जा रहा था तभी तेज़ रफ़्तार हाइवा ने सड़क पार करते समय कुचल दिया।जिसके बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गया।हालांकि आनन-फानन में परिजनों ने युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतक काजीपुर थाना क्षेत्र सामा चक के अशोक राय का 26 वर्षीय पुत्र टिंकू राय बताया गया है।जिसका मौत सड़क हादसे में हो जाने के बाद चार छोटे छोटे बच्चों के सर से पिता का साया उठ गया है।दो बेटे और दो बेटियां हैं।मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था।जो ऑटो चालक था ऑटो चलाकर परिवार भरण पोषण कर रहा था।इधर घटना की सूचना पाकर नगर थाने की पुलिस अधिकारी सदर अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम की कवायद में जुटे हैं।

Karunakar Ram Tripathi
150

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap