Tranding
Sun, 08 Nov 2026 04:35 PM

मोहर्रम से पहले महराजगंज डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च: संवेदनशील स्थलों का किया निरीक्षण

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत शांति, सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा द्वारा कस्बा परतावल में आज सघन फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम-एसपी द्वारा आमजन से सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई एवं अफवाहों से सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया।

फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में अमन-चैन बनाए रखना, असामाजिक तत्वों पर नजर रखना एवं जनता में विश्वास बहाल करना रहा। साथ ही यह संदेश दिया गया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति में सजग एवं तत्पर है। इसी क्रम में समस्त उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने-अपने सर्किल क्षेत्र में तथा संबंधित थाना प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च का आयोजन कर लोगों से आपसी सौहार्द कायम रखते हुए प्रेम व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि मोहर्रम के अवसर पर कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री प्रसारित न करे, अन्यथा उसके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
141

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap