Tranding
Tue, 14 Apr 2026 03:06 AM

मृतक बाबू सिंह यादव की बेटियों को न्याय दिलवाने के लिए अंत तक लडूंगा - अभिमन्यु

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर उत्तर प्रदेश।

न्याय संघर्ष समिति के तत्वाधान में दिवंगत किसान बाबू सिंह यादव की धर्म पत्नी बिट्टन यादव और बेटीयों रूबी और काजल ने जेसीपी आनंद प्रकाश से मुलाकात कर दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई।न्याय संघर्ष समिति के संयोजक अभिमन्यु गुप्ता के साथ समिति के संरक्षक पवन गुप्ता और संरक्षक पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फतेह बहादुर सिंह गिल भी मौजूद थे।भावुक पत्नी और बेटीयों रूबी यादव और काजल यादव ने हाथ जोड़कर जेसीपी से रोते हुए कहा की यदि न्याय नहीं मिला तो हम भी नहीं जीना चाहते और ट्रेन से कटकर जान दे देंगे।बेटी रूबी और काजल ने रोते हुए कहा की आशु दिवाकर के घर बुल्डोजर चलवाइए और उसको जेल भेजिए।बेटी रूबी ने कहा की मुख्यमंत्री हमारे साथ न्याय क्यों नहीं कर रहे।परिजनों और न्याय संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने जेसीपी आनंद प्रकाश को सभी जरूरी दस्तावेज दिए साथ ही आवशयक वीडियो और मेसेज भी दिया।जेसीपी ने एक घंटे तक हर बिंदु पर चर्चा की।सभी ने मांग रखी की तत्काल यूपी बाल आयोग के सदस्य प्रिय रंजन आशु दिवाकर और उनके सहयोगियों को गिरफ्तार किया जाए।साथ ही मृतक बाबू सिंह यादव की जमीन परिजनों को वापिस की जाए या कीमत दी जाए।साथ ही यह भी मांग की गई की मृतक बाबू सिंह यादव के परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए।मृतक बाबू सिंह यादव की पत्नी और बेटी ने कहा की आरोपी आशु दिवाकर सत्तापक्ष से जुड़ा है इसलिए वो चिंतित हैं की न ही उसकी गिरफ्तारी होगी और न ही वो स्वयं सुरक्षित हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
113

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap