Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

रेड क्रॉस प्रबंध समिति ने नि:शुल्क पाॅली क्लिनिक खोलने का लिया संकल्प।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

जिला रेड क्रॉस समिति की नई प्रबंध समिति ने की टीम ने रेड क्रॉस भवन में इसी महीने जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क पब्लिक क्लिनिक का उद्घाटन करना सुनिश्चित किया है।विदित हो कि विगत कई वर्षों से यह सेवा बंद थी, लेकिन होम्योपैथी क्लिनिक चलता है। जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन, डॉ.सुशील प्रसाद चौधरी के नेतृत्व एवं स्वास्थ्य समिति के संयोजक डॉ. इंतेसारुल हक की सक्रियता से नगर के नामचीन फिजीशियन,सर्जन, स्त्री रोग,शिशु रोग,दंत रोग, नेत्र रोग आदि के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वैच्छिक सेवा हेतु कृपापूर्ण सहमति प्रदान की है।इसी क्रम में वरिष्ठ सर्जन एवं GMCH के पूर्व अधीक्षक,डॉ.प्रमोद कुमार तिवारी ने भी सेवा हेतु समय दिया है,शीघ्र ही सेवा देने वाले डॉक्टरों की सूची तैयार कर दी जाएगी।मौके पर उपस्थित, सचिव डॉ.जगमोहन कुमार ने इस बात की जानकारी दी है।

Karunakar Ram Tripathi
112

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap