Tranding
Fri, 29 May 2026 08:22 PM

मुखिया पति समेत 13 पर, वन्यभूमि हड़पने व 25 पेड़ काटने में प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

उदयपुर वन्यआश्रयणी में जेसीबी लगाकर 500 मीटर में वनय भूमि से 25 पेड़ काटकर सड़क बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान वन भूमि पर लगे 25 पेड़ भी काट कर ट्रैक्टर ट्राली से आरोपियों ने चुरा लिए हैं।मामले में डीएफओ,आतिश्य कुमार ने संवाददाता को बताया कि मनवापुल थाने में इस संबंध में तूनिया बिशनपुर पंचायत के मुखिया पति,संतोष चौधरी सहित 13 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के विरोध में मुखिया पति के नेतृत्व में ग्रामीण डीएफओ कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया।थानाअध्यक्ष, नरेश कुमार ने संवाददाता को बताया कि वन विभाग ने भी शिकायत की है।मामले में कारवाई की जा रही है,दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।डीएफओ ने संवाददाता को बताया कि दो नंबर से तीन नंबर गेट तक 500 मीटर की लंबाई में 20 फीट चौड़ी जंगल की जमीन व 25 पेड़ को काट दिया गया है। उदयपुर वन आश्रयणी है जिसका सीमा स्तंभ भी तोड़ दिया गया है,इधर मुखिया पति,संतोष चौधरी ने संवाददाता को बताया कि खेत में जाने के लिए रास्ता नहीं है,रास्ता बनाने के लिए ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को पूर्व में ही आवेदन दिया था।

Karunakar Ram Tripathi
156

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap