Tranding
Thu, 28 May 2026 10:01 PM

एसडीएस कॉलेज कलेर में चल रहे धांधली के खिलाफ प्रतिनिधि मंडल ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी 

गया, बिहार।

छात्र जदयू के मगध विश्वविद्यालय के अध्यक्ष उत्तम कुशवाह ने मगध विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति से मुलाकात कर अरवल जिला में स्थित एसडीएस कालेज कलेर में चल रहे धांधली के खिलाफ लिखित रूप में ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कलेर कालेज के प्राचार्य चतुर्वेदी के द्वारा स्नातक नामांकन सत्र 24-28 के फाइव सेमेस्टर नामांकन में लड़कियों से एवं एससी/एसटी के छात्रों से मोटी रकम वसूल रहे हैं।जबकि बिहार सरकार के निर्देशानुसार किसी भी सरकारी महाविद्यालयों में नामांकन में पैसा नहीं लेना है।जबकि अन्य महाविद्यालयों में नामांकन शुल्क शून्य लग रहा है।

 इसी सारे प्रकरण को लेकर सारे सबूत के साथ एक प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा। मौके पर प्रभारी कुलपति प्रो केशरी ने तुरंत संज्ञान लेते हुए करवाई करने का आश्वासन दिया। साथ ही अविलंब पैसा लेने के पर रोक लगाया गया ।कुलपति ने आश्वासन दिया कि जितने भी छात्र से पैसा वसूला गया है उन पर जांच कर सारे पैसा को वापस कराया जाएगा। प्रतिनिधि मंडल चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छात्रों की मांग पूरी नहीं की गई तो आने वाले समय में छात्र जदयू उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। मौके पर रौशन कुमार, सत्यम सिंह ' चंद्रगुप्त, राहुल प्रजापति 'प्रिंस कुमार सुबोध सिंघानिया, एवं अन्य जदयू के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
1

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap