Tranding
Sat, 11 Apr 2026 05:58 PM
अपराध / Jan 06, 2026

सास गई इलाज कराने,बहू नगद, जेवर लेकर प्रेमी संग हुई फरार, प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय कालीबाग थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला अपने दोनों बेटे के साथ लेकर डॉक्टर के यहां इलाज कराने गई थी,इसी बीच घर में रह रहीअकेली बहु ने मौका देख कर वह घर के आभूषण, नगदी लेकर प्रेमी संग फरार हो गई।खोजबीन के बाद भी पता नहीं चलने पर सास ने कालीबाग थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी बाद पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।दर्ज प्राथमिकी में, महिला ने पुलिस से बताया है कि उसने अपने पुत्र की शादी विगत 3 नवंबर 25 को पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की से की थी।शादी के बाद बहू ससुराल मेंआकर रहने लगी। बीते 20 दिसंबर को वह अपने दोनों बेटों के साथ लेकर,डॉक्टर दिलीप कुमार के क्लीनिक में इलाज कराने आई थी,इलाज कराकर रात में घर लॉटी,तो उसकी बहू घर पर नहीं थी। बहू के मायके समेत अन्य जगहों पर काफी खोजबीन की गई।इसी दौरान पता चला कि बहु ने घर से नगद 44 हजार और सोने का जेवर लेकरअपने प्रेमी संग भाग गई है।सास के प्राथमिकी दर्ज करने के बाद न्याय की गुहार लगाई है। एसडीपीओ,विवेक दीप ने संवाददाता को बताया कि सीसीटीवी फुटेज केआधार पर जांचपड़ताल शुरू कर दी गई है।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
36

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap