Tranding
Fri, 29 May 2026 04:34 AM

स्व0 बलवंत सिंह के परिजनों को आर्थिक मदद पहुंचाई।

हफ़ीज अहमद खान

कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

शिवली कोतवाली क्षेत्र के लालपुर सरैया गांव निवासी बलवंत सिंह को कानपुर देहात की पुलिस ने 12 दिसंबर की दोपहर को चाचा चंद्रभान से लूट के शक में उठाया था। और पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। वहीं, परिजनों का आरोप था की रनिया थाने ले जाकर पुलिस ने बलवंत की इस कदर पिटाई की कि उसने थाने में ही दम तोड़ दिया।राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 19 दिसंबर को स्व. बलवंत सिंह के परिवार से मिलकर हर तरह के सहयोग का आश्वासन दिया था।  उसी क्रम में आज दिनांक 06.01.2023 को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधि मंडल उनके घर पहुंच कर उनके पिता श्री मुन्ना सिंह जी एवं माता श्रीमती ममता जी से मिलकर 05 लाख रूपए की चेक सौंपी। एवं आश्वासन दिया की पार्टी सदैव आपके साथ है तथा सरकार से परिवार को एक करोड़ मुआवजा एवं शीघ्र अतिशीघ्र सरकारी नौकरी के.डी.ए. में सरकारी नौकरी दी जाने की मांग की।
प्रतिनिधिमंडल अमिताभ बाजपेई- विधायक आर.पी. कुशवाहा- पूर्व विधायक  प्रमोद यादव -जिलाध्यक्ष नीरज सिंह- ब्लाक प्रमुख वेद व्यास निराला- पूर्व प्रमुख धर्मेन्द्र सिंह बाली  शैलू सोनकर,रूबिना कुरैशी मौजूद रहे!

Karunakar Ram Tripathi
130

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap