Tranding
Fri, 27 Feb 2026 06:57 AM
राजनीति / Jun 05, 2024

जिले की दोनों लोकसभा सीट पर लोगों की नाराजगी दिखी, किया नोटा बटन का प्रयोग।

सैय्यद शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया बिहार।

  जिला के दोनों लोकसभा सीट, बाल्मीकिनगर और पश्चिम चंपारण के मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों के प्रति अपनी कुछ नाराजगी दिखाते हुए नोटा का प्रयोग किया,बाल्मीकिनगर लोकसभा सीट से मतदाताओं ने नोटा बटन का खुलकर प्रयोग किया,जो तीसरे स्थान पर रहा,जबकि पश्चिमी चंपारण लोकसभा सीट से मतदाताओं ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए सांसद के प्रति अपने मतों से नोटा का प्रयोग किया,जो चौथे स्थान पर रहा।बाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र में पड़े कुल 10 लाख 98 हजार 897 व 2933 पोस्टल वोटरों ने 30 हजार 709 बार नोटा का बटन दबाया। पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र के 10 लाख 82 हजार 170 एवं 4086 पोस्टल वोट यानी कुल 10 लाख 86 हजार 256 वोटो में से 11हजार 288 वोटरों ने नोटा का बदन दबाकर अपना विरोध जताया।बाल्मीकिनगर में प्रतिद्वंदी रहे बड़े व्यवसायई दीपक यादव 2019 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर बाल्मीकिनगर से चुनाव लड़े और तीसरे नंबर पर करीब 62 हजार मत पाकर संतोष करना पड़ा,उसके कुछ दिन बाद इन्होंने बीजेपी का दामन थामा,लेकिन टिकट नहीं मिलने की वजह से 2024 में राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा और इस बार भी हार का सामना करना पड़ा,हालांकि इस बार दीपक यादव दूसरे नंबर पर रहे,प्रवेश मिश्रा निर्दलीय प्रत्याशी,जो बागी के रूप में लड़े,मगर उनको इस बार नोटा से भी कम वोट मिला,जो 22667 रहा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
107

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap