Tranding
Wed, 17 Jun 2026 03:41 PM

अज्ञात युवती का शव मिलने से फैली सनसनी, छाया मातम।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

शिक्रहना नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना के बारे में संवाददाता को पता चला है कि मझौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत,गढ़वा गांव के पास की बताई गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल बेतिया भेजकर जांच पड़ताल में जुड़ गई है।स्थानीय लोगों ने हत्या कर शव को नदी में फेंकने का आशंका जाते हैं,हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।  प कराने में जुटी हुई है,उन्होंने आगे बताया कि शव देखने से युवती का उम्र लगभग 25 वर्ष लग रहा है,मृत् युवती के हाथ में चूड़ी,लाल रंग का दुपट्टा सर में लपेटी हुई है,साथ ही क्रीम कलर का सलवार सूट पहनी हुई है। संवाददाता को पता चला है कि कुछ ग्रामीण नदी किनारे गए तो देखा कि एक महिला का शव गंडक नदी किनारे झाड़ी के पास पड़ा हुआ है,जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।घटना की सूचना मिलती मौके पर पुलिस अधीक्षक,डॉक्टर शौर्य सुमन पहुंचकर पुलिसअधिकारियों से घटना की जानकारी ली, घटना स्थल पर एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वायड की टीम पहुंचकर साइंटिफिक एवं प्रोफेशनल तरीके से मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मीडिया सेल प्रभारी, सुनील कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि घटना की सूचना मिलती मौके पर जिला पुलिस कप्तान, डॉक्टर शौर्य सुमन पहुंचकर पुलिस से मिलकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दी है।

Karunakar Ram Tripathi
152

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap