Tranding
Sat, 30 May 2026 08:39 AM
धार्मिक / Jul 27, 2023

आठवीं मोहर्रम को तहसील फ़तेहपुर में उठा बड़ी चौक से अलम का जुलूस।

अबू शहमा अंसारी

बाराबंकी, उत्तर प्रदेश।

आठवीं मोहर्रम को अलम का जुलूस बड़ी चौक से उठ कर अपने तयशुदा रास्तों से होता हुआ अपार जन समूह के साथ बड़ा इमामबाड़ा महल पहुंचा। यह क़दीम जुलूस नौहाखानी और सीनाजनी करते हुए महल पहुंचा और रास्ते भर हज़रत इमाम हुसैन के नाम से सबील और लंगर तकसीम होता रहा।  

जुलूस के पूर्व बड़ा इमामबाड़ा महल में सुबह 11:00 बजे कदीमी मजलिस आयोजित हुई, इस मजलिस को जनाब हसन तकी काजमी ने खिताब फरमाया। जनाब हसन तकी साहब ने अपने पर नाना मुजाहिर मियाँ के अंदाज़ में मर्सिया पढ़ अज़ादारों को रोने पर मजबूर कर दिया।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
166

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap