Tranding
Sat, 30 May 2026 09:47 AM

मधनिषेध विभाग के द्वारा छापेमारी कर भारी मात्रा में शराब किया गया जबत, दो अपराधी गिरफ्तार।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेतियाअंतर्गत कठिया बड़की नहर के पास बेतिया जगदीशपुर मुख सड़क पर मध्निषेध टीम द्वारा छापेमारी करके एक नीले रंग के मारुति सुजुकी वैगनआर कार जिसका निबंधन संख्या बीआर 29 H 3007 है,के साथ 8 पीएम स्पेशल ब्रांड का 180 ml का 10 कार्टून टेट्रा पैक एवं 8 पीएम गोल्ड ब्रांड का 180 ml का दो कार्टून टेट्रापैक,कुल 102.800 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है,वहीं वाहन चालक और उप चालक को भी गिरफ्तार किया गया है, वाहन चालक प्रमोद कुमार,साकीन,पूर्वी करगहीया,थाना मुफस्सिल पश्चिम चंपारण एवं उपचालक विकास कुमार,साकिन, कालीबाग वार्ड नंबर 2,थाना कालीबाग,पश्चिम चंपारण को गिरफ्तार किया गया है। छापेमारी दल का नेतृत्व शंकर कुमार मंडल,सहायक निरीक्षक मध्निषेध विभाग द्वारा किया गया,जिसमें इनामुलहक,मधनिषेध,शांता कुमार के साथ सिपाही,सैप बल एवं गृह रक्षावाहिनी के जवान थे।

Karunakar Ram Tripathi
103

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap