Tranding
Wed, 15 Apr 2026 11:06 PM

उभाव पुलिस ने अपहरण/छेड़खानी से सम्बन्धित एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

धनंजय शर्मा

बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी रसडा आलोक कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में, थाना उभांव पुलिस को दिनांक 01.07.2025 को वादिनी मुकदमा द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि मेरे गाँव के निवासी विपिन पुत्र लल्लन आये दिन मुझसे छेडखानी करता था तथा गाड़ी में लेकर मेरा पीछा स्कूल तक करता व भद्दी भद्दी बाते बोलता व धमकी देता था, दिनांक 30.06.2025 को जब मै स्कूल से आ रही थी तो उसने बुलेरो गाडी में खीचकर मेरे साथ छेड़छाड़ किया तथा वीडियो बनाकर मुझे बहुत मारा पीटा और फिर लाकर मुझे सोनाडीह मगेसरी स्थान पर गाड़ी के बाहर धकेल दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 183/2025 धारा 352,74,351(3),115(2),76,77,78,140(3),296 बीएनएस पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए टीमे लगा दी गई थी कि इसी क्रम में आज दिनांक 05.07.2025 को प्रभारी निरीक्षक उभांव राजेन्द्र प्रसाद सिंह मय टीम द्वारा चेकिंग सन्दिग्ध वाहन/ व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त सम्बन्धित मु0अ0सं0 उपरोक्त में मामूर थे कि मुखविर खास की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त विपिन यादव पुत्र लल्लन यादव निवासी मतऊ का पूरा थाना उभांव जनपद बलिया को हाहानाला नई बस्ती टंगुनिया के पास से समय 10.30 बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय बलिया भेज दिया गया।

अभि0 का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 402/2017 धारा 386,504,507 भादवि थाना उभांव जनपद बलिया

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 गजानन्द यादव, का0 अरविन्द यादव, का0 अजीत यादव,का0 अरविन्द चौबे, म0का0 प्रतिभा थाना उभांव बलिया

Karunakar Ram Tripathi
114

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap