Tranding
Wed, 03 Jun 2026 10:40 PM

वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौक बाजार, महराजगंज, उत्तर प्रदेश

चौक थाने की पुलिस ने गुरुवार को सुबह थानाक्षेत्र के एक गांव से एक युवक को गिरफ्तार कर देर शाम न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

थानाध्यक्ष रामचरन सरोज ने बताया कि चौक थानाक्षेत्र के मधुबनी निवासी पन्नू उर्फ पन्नेलाल पर मारपीट व जान से मारने की धमकी का मुकदमा 2015 में पंजीकृत था। उन्होंने बताया कि वारंटी लंबे समय से न्यायालय नहीं प्रस्तुत हो रहा था, जिस मामले में समय से उपस्थित न होने पर स्थानीय थाने में नोटिस मिला था, जिस क्रम में पन्नेलाल को उसके घर से दिन में साढ़े ग्यारह बजे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय प्रस्तुत कर दिया गया।गिरफ्तारी टीम में हल्का दारोगा परशुराम सिंह संग हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव आदि सम्मिलित रहे।

Karunakar Ram Tripathi
135

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap