Tranding
Tue, 14 Apr 2026 02:59 AM
धार्मिक / Mar 06, 2023

स्वदेश नवांकुर संस्था, प्रस्फुटन समिति सेंमई व ग्राम पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण आयोजित।

प्रकृति व जीवन संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी- घनश्याम पिरौनिया

डॉ. रामजी शरण राय

दतिया, मध्यप्रदेश।

मध्यप्रदेश जन अभियान के दिशानिर्देशन में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन के जन्मदिन के उपलक्ष में शासकीय विद्यालय सेंमई के प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, ग्राम पंचायत व स्वदेश नवांकुर संस्था के संयुक्त तत्वावधान में श्री मुनेन्द्र शेजवार जिला समन्वयक के मार्गदर्शन में किया गया।

आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री घनश्याम पिरौनिया अघ्यक्ष बांस निगम मध्यप्रदेश, विशिष्ट अतिथि श्री माधवेन्द्र परिहार वरिष्ठ भाजपा नेता व अध्यक्षता अरविंद सिंह दाँगी वरिष्ठ भाजपा नेता ने की। नवांकुर संस्था समन्वयक पीयूष राय ने संचालन किया।  

पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री घनश्याम पिरौनिया ने उपस्थित नवांकुर व प्रस्फुटन संस्थाओं के प्रतिनिधियों व ग्रामीणों को संबोधित करते हुए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई देकर प्रकृति व जीवन के संरक्षण हेतु पौधरोपण को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर श्री दाँगी सरपंच प्रस्फुटन समिति सचिव बलवीर पाँचाल, अध्यक्ष अंकित दाँगी ने प्रकृति के मानवजीवन पर प्रभाव विषय पर प्रेरणादायक विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता कर रहे श्री अरविंद सिंह दाँगी ने पौधरोपण व उनके देखभाल की बात कही। 

इस अवसर पर नवांकुर संस्था के अशोककुमार शाक्य, कौशल्या गौर, मोहनी परिहार, रोहित मांझी, आईबीसी न्यूज के मनोज चौबे, मेन्टर बृजेन्द्र कुशवाहा, प्रस्फुटन समिति सीतापुर सचिव आयुष राय, शिवा राय, अभय दाँगी, बालमंच अध्यक्ष ब्रिजकुँअर पाँचाल, ज्योति श्रीवास्तव, भरत नामदेव, रागनी कुशवाहा, धीरज पाँचाल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। उक्त जानकारी स्वदेश नवांकुर संस्था संचालक समाजसेवी रामजीशरण राय ने दी।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
118

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap