Sat, 13 Jun 2026 01:54 PM

सिकटा थानाअध्यक्ष समेत पांच पर न्यायालय में परिवाद हुआ दायर।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

सिविल ड्रेस में एक महिला के घर में पुलिस का घुसना महंगा पड़ गया,इस संबंध में महिला ने न्यायालय में परिवाद दायर किया है।घटना के संबंध में संवाददाता को पता चला है कि सिकटा थाना के झुमका गांव निवासी,शबाना खातून ने सिकटा थानाअध्यक्ष समेत 5 के विरुद्ध मुख्य न्यायायिक दंडाधिकारी बेतिया के न्यायालय में एक परिवाद दाखिल किया है।परिवाद में, सिकटा थानाअध्यक्ष,राज रोशन,दरोगाअमरजीत कुमार पाठक,राहुल कुमार,सिपाही परमानंद रजक,रंजीत कुमार को मुद्दलया बनाया गया है, घटना के बारे में संवाददाता को जानकारी मिली है कि 12 अप्रैल 2024 को सुबह 9:30 बजे सभी आरोपी सादा ड्रेस में शबाना खातून के घर में घुस गए,साथ ही उसके साथ अभद्र व्यवहार किए। पुलिस का इस तरह किसी महिला के घर में बिना सूचना और बिना पूर्व नोटिस के घर में प्रवेश करना वर्जित के साथ साथ पुलिस मैनुअल के विरुद्ध है।

Karunakar Ram Tripathi
100

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap