Tranding
Sat, 28 Feb 2026 01:06 AM

उभांव पुलिस ने दो बाइक चोर को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ किया गिरफ्तार।

रिपोर्ट - धनंजय शर्मा 

बेल्थरारोड, बलिया।उभांव पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दो मोटरसाइकिल चोरों को नंबर बदली हुई चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया। जिनकी निशान देही पर चोरी की दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई। उभांव पुलिस द्वारा गिरफ्तार दोनों बाइक चोरों को संबंधित धारा में नि रुद्ध कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।                    आपको बताते चलें कि उभांव थाने के उप निरीक्षक पंकज सिंह हमराहियों सहित मुखबीर की सूचना पर तूर्तीपार रेगुलेटर पुल पर चेकिंग करते हुए अपाचे मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को देखा जो चेकिंग प्वाइंट से वापस घूम कर भागने की फिराक में थे कि उपनिरीक्षक राकेश यादव और कांस्टेबल अजीत यादव द्वारा पकड़ लिए गए। पकड़े गए अभियुक्ततों निखिल गुप्ता पुत्र मनोज गुप्ता (उम्र 20 वर्ष) निवासी बहादुरपुर कारी थाना गढ़वाल जनपद बलिया और सचिन राजभर पुत्र राम अवध राजभर (उम्र 20 वर्ष) निवासी खटंगा खटंगी थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया से फर्जी नंबर प्लेट लगी अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई जो 13 जून 2024 को जमुआव चट्टी से चोरी की गई थी। इन दोनों की निशानदेही पर तूर्तीपार स्थित त्यागी बाबा आश्रम के बगल के रोड के किनारे पकडंडी पर स्थिति शिव मंदिर के तरफ जाने वाले रास्ते में नीचे मुज में बिना नंबर प्लेट लगी लाल रंग की अपाचे तथा एक काले रंग की मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बरामद की गई गाड़ियों के सभी नंबर प्लेट फर्जी थे। दोनों अभियुक्ततों ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह मोटरसाइकिलों की चोरी के बाद फर्जी नंबर प्लेट लगाकर सिवान (बिहार) में बेंच देते हैं। थाना अध्यक्ष विपिन सिंह के कुशल नेतृत्व में चोरी की मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार अभियुक्ततों को भारतीय दंड विधान की धारा 379. 411 व 420 में निरुद्ध कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया।

Karunakar Ram Tripathi
86

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap