Tranding
Sat, 30 May 2026 07:34 AM

ग़ौसे आज़म फाउंडेशन ने लगाया निःशुल्क मेडिकल कैम्प।

सैय्यद फरहान अहमद

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश।

रहमतनगर स्थित बहादुरिया जामा मस्जिद के पास ग़ौसे आज़म फाउंडेशन (जीएएफ़) की ओर से निःशुल्क मेडिकल कैम्प लगाया गया। डॉक्टर मुनीर आलम खान (एमबीबीएस, एमडी) ने शुगर, ब्लड प्रेशर, किडनी, एलर्जी, हृदय रोग, थायराइड, दमा, तनाव, मनोरोग, गठिया, इंफेक्शन आदि बीमारियों से संबंधित करीब पचास मरीजों की नि:शुल्क जांच कर दवाइयां दी।

फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष समीर अली ने बताया कि मेडिकल कैम्प में सभी मरीज़ों की अच्छे से जांच हुई। मौलाना इमाम अली अहमद, जहांगीर अहमद, नासिर अली, तौसीफ अहमद, अली अशअर, मो. आसिफ़, शिवम, आदित्य, अंकित पटवा आदि ने मेडिकल कैम्प की प्रशंसा कर दुआओं से नवाज़ा। मेडिकल कैम्प को सफल बनाने में मो. अमन, मो. फैज़, मो. ज़ैद, रियाज़ अहमद, अली ग़ज़नफर शाह अज़हरी, मो. ज़ैद चिंटू, अमान अहमद आदि ने अहम भूमिका अदा की।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
173

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap