Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:07 AM

तीन दिवसीय महराजगंज महोत्सव की तैयारियां पूरी।

करुणाकर राम त्रिपाठी

महराजगंज, उत्तर प्रदेश

महराजगंज जनपद के स्थापना दिवस के अवसर पर एक अक्टूबर से तीन अक्टूबर तक आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जवाहरलाल नेहरू स्मारक पी0 जी0 कॉलेज में एक अक्टूबर से होने वाले महराजगंज महोत्सव के पहले दिन की शुरुआत प्रसिद्ध गायिका मोनाली ठाकुर के गीतों से होगी।

अगले दिन दो अक्टूबर को गायक बी प्राग की प्रस्तुति होगी और तीन अक्टूबर को समापन के दिन भोजपुरी सन्ध्या का आयोजन होगा जिसमें गायक मनोज तिवारी मृदुल व अक्षरा सिंह जैसे मशहूर कलाकार अपनी प्रस्तुति करेंगें। इसके अलावा स्थानीय कलाकार भी अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महराजगंज की सांस्कृतिक पहचान वनटांगिया समुदाय की जीवन पद्धति पर आधारित कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

एडीएम डॉ0 पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि इस महोत्सव का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा, जिससे लोग घर बैठे भी इसका आनंद ले सकेंगे। वे लोग जो जिले के बाहर निवास कर रहे हैं वो ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से महोत्सव के साक्षी बन सकते हैं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि महोत्सव की पूरी तैयारी कर ली गई है। कुल 650 फोर्स महोत्सव के लिए लगाए गए हैं। एक कंपनी पीएसी, पांच राजपत्रित अधिकारी, 30 इंस्पेक्टर और सीईओ मिलकर सुरक्षा की कमान संभालेंगे। इसके अलावा महोत्सव परिसर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहेगी। परिसर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। महोत्सव में सिविल ड्रेस में भी पुलिस की तैनाती रहेगी। सुरक्षा के लिए ड्रोन कैमरों का भी उपयोग किया जाएगा।

Karunakar Ram Tripathi
129

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap