Tranding
Sat, 30 May 2026 04:58 PM

दिल्ली में डॉ कलाम यूथ रत्न अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ ऋषिमुनी।

रिपोर्ट: विनोद विरोधी

गया, बिहार।

ख्वाब फाउंडेशन के द्वारा राजधानी नई दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित अंतरराष्ट्रीय युवक केंद्र में कलाम यूथ लीडरशिप कांफ्रेंस 5.0 में बिहार के प्रतिक जिले से समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया गया 

 अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में विश्व के कई देशों के समाज सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। जिसमे बिहार के 38 जिले से 38 समाजसेवियों को कलाम यूथ लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया जिसमे गया जिला से एक सरिता देवी भी शामिल है, इसके साथ ही गया जिला के नीमचक बथानी अंतर्गत धनमहुआ ग्राम के अशोक कुमार मेहता के पुत्र डॉ ऋषिमुनी को रक्तदान के साथ पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए डॉ कलाम यूथ रत्न अवार्ड से शील्ड, मैडल एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

 इस कार्यक्रम का उद्घाटन दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के द्वारा दीप प्रज्वलित और डॉ. कलाम साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि के साथ हुआ इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजीव गांधी विश्वविद्यालय अरूणांचल प्रदेश के कुलपति और विश्व के एक सौ प्रोफेसर में प्रमुख स्थान रखने वाले साकेत कुशवाहा थे।

 इस कॉन्फ्रेंस में ख्वाब फाउंडेशन के संरक्षक मुन्ना कुशवाहा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुशवाहा, सिकेन शेखर, पौधा वाला गुरुजी राजेश कुमार सुमन, बिहार राज्य के विशेष दर्जा अभियान के संयोजक सुनील गुरुजी, नेपाल की मोनो की रानी कहलाने वाली खत्री जी सहित देश व विदेश के सैकड़ों समाजसेवी मौजूद थे, डॉ ऋषुमिनी को सम्मानित होने के साथ गया के साथ साथ पूरे बिहार के गर्जियान स्वरूप लोग कॉल पर बधाई दे रहे हैं।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
176

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap