Tranding
Tue, 14 Apr 2026 07:31 AM
अपराध / Feb 09, 2024

गुरु और शिष्य का रिश्ता हुआ कलंकित,छात्रा के साथ दुर्व्यवहार पर हंगामा।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

बेतिया नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित,ऐतिहासिक एवं प्रख्यात एमजेके कॉलेज बेतिया में गुरु और शिष्य का रिश्ता कलंकित करते होते हुए एक प्रोफेसर के द्वारा एक पार्ट वन की छात्रा के साथअपने केबिन में जो प्रोजेक्ट जमा करने गई थी,उसको नकाब उठाने और घर पकड़ करने, गलत व्यवहार करने,अश्लील हरकत करने का आरोप छात्रा ने लगाया है।इस घटना की जानकारी पूरे कॉलेज के छात्र/ छात्राओं को मिलने पर हंगामा खड़ा हो गया,छात्र/छात्राओं ने प्राचार्य का घिराव किया,साथ ही उक्त प्रोफेसर पर कार्रवाई करने,जेल भेजने की मांग पर अड़े रहे,प्राचार्य ने उग्र छात्र/ छात्राओं को समझा बूझकर, प्रोफेसर पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया,छात्र/छात्राओं का कहना है कि इसके पूर्व में छात्राओं के साथ ऐसा दुर्व्यवहार किया जाता रहा है, मगर प्राचार्ज के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई,केवल आश्वासन देकर,जांच टीम का गठन करने का मामला बताकर टाल दिया जाता है। संवाददाता को विश्व सुनिए सूत्रों से पता चला है कि पीड़िता के पिता ने महिला थाना में,उक्त कॉलेज प्रोफेसर के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज कराई है।महिला थानाअध्यक्ष, सुधा कुमारी ने संवाददाता को बताया कि पीड़िता के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Karunakar Ram Tripathi
109

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap