Tranding
Wed, 17 Jun 2026 06:08 PM

चौक पर के होटल में नाश्ता कर रहे एक युवक पर हुआ फायरिंग,बच गई जान

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार

देर शाम लोहिरिया चौक पर के एक होटल में नाश्ता कर रहे एक युवक पर फायरिंग की गई,फायरिंग में उसकी जान बाल बाल बच गई।

घटना के बारे में संवाददाता का पता चला है कि चौबेटोला निवासी,दिवाकर कुमार सिंह उर्फ मिट्ठू सिंह नाश्ता कर रहे थे,इसी दौरान एकअपराधी ने पीछे से उनके सर पर गोली चला दी,संयोग से गोली निशाने से चूक गई,अपराधी भागते हुए दोबारा फायरिंग कर फरार हो गया,दोबारा गोली चलाने पर भी निशाना चूक गया,वह बाल बाल बच गए,मिट्ठू सिंह कुमारबाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, उन्होंने पुलिस को बताया कि शाम,आलोक कुमार के बड़े भाई,प्रभाकर सिंह ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने मौके से बरामद गोली पुलिस को सौंप दी। थाना अध्यक्ष,देवेंद्र कुमार ने संवाददाता को बताया कि अज्ञातअपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Karunakar Ram Tripathi
165

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap