Tranding
Tue, 14 Apr 2026 11:05 AM

पनकी धाम रेलवे स्टेशन के सामने सार्वजनिक शौचालय का किया गया उद्घाटन।

. मंडल ब्यूरो चीफ़ अमित कुमार त्रिवेदी

 कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश।

     कानपुर महानगर पनकी धाम रेलवे स्टेशन में शौचालय क़ी कमी होने की वजह से यात्रियों के साथ व्यापारियों को भी आए दिन असुविधा का सामना करना पड़ता था । आज दिनांक 18/2/023 को गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पनकी धाम रेलवे स्टेशन के ही पास सुलभ शौचालय का उद्घाटन किया गया । ज्ञात हो कि आने जाने वाले यात्रियों को असुविधा होती थी । व्यापारियों के साथ यात्रियों को भी शौचालय की सुविधा न होने के कारण असुविधा का सामना करना पड़ता था । इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए उत्तर प्रदेश कल्याणकारी व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संदीप पांडेय एवं पदाधिकारियों द्वारा गोविंद नगर विधायक सुरेंद्र मैथानी  से मांग की गई थी । कि पनकी स्टेशन के सामने एक शौचालय का निर्माण करा दिया जाए । जिससे व्यापारियों की बात को समझते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी द्वारा सुलभ शौचालय का निर्माण कराया गया और आज फीता काटकर जनता को समर्पित कर दिया गया जिससे इस सुविधा का लाभ यात्री व व्यापारी के अलावा अन्य लोग भी उठा सकेंगे ।

        इस उद्घाटन के मौके पर पार्षद विनोद पाल, आनंद गौतम, सुशील, केदार, सूबेदार, मेजर ओम सिंह भदोरिया, विष्णु पाल सिंह, नीरज सिंह राजावत, राजू दुबे, जितेन सिंह, अन्नू आदि लोग उपस्थित रहे ।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
126

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap