Tranding
Thu, 04 Jun 2026 12:56 AM

कर्मचारी केअभाव में डाकघर में लटका ताला,केयरटेकर व्यवस्था सुचारू नहीं।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र में अवस्थित लालबाजार के उप डाकघर में दो दिनों से ताला लटका हुआ नजरआ रहा है, जमा,निकासीभी प्रभावित है, 

 संवाददाता कोभ्रमण के क्रम

में,उप डाकघर में ताला बंद नजरआया,स्थानीय मोहल्ले वासियों से संपर्क करने पर पता चला कि इस उप डाकघर में कर्मचारियों की कमी रहने के कारण सारी व्यवस्था चरमरा गई है गई है।

स्थानीय लोगों ने संवाददाता को बताया कि इस डाकघर में प्रतिदिन 15 से 20 लाख रुपया की जमा निकासी होती है। शहर के बीचो-बीच में स्थित इस उपडाकघर के रहने के कारण,जमाकर्ता, निकासीकर्ता को काफी आसानी होती थी,अभिकर्ता भी सुलभ तरीके सेअपना काम कर लेते थे। इस डाकघर के बंद होने से उपभोक्ताओं से लेकर राष्ट्रीय बचतअभिकर्ता तक परेशानी उठानी पड़ रही है।इस संबंध में राष्ट्रीय बचतअभिकर्ता संघ के जिला सचिव,कुमार नृपेंद्र ने संवाददाता को बताया कि लालबाजार उपडाकघर के नियमित संचालन में समस्या की शुरुआत 13 अप्रैल 2026 से शुरू हुई,जब बड़े पैमाने की वित्तीय मनमानी में तत्कालीन डाकपाल को तत्कालीन,डाकअधीक्षक, मनोज कुमार सिंह द्वारा निलंबित कर दिया गया था,

इसके बाद से केयरटेकर डाकपाल रविशंकर पांडे के द्वारा होता रहा।1जून 2026 से उनके चिकित्साअवकाश में चले जाने के कारण लाल बाजार उपडाकघर का संचालन ठप हो गया,प्रधान डाकघर के डाकपाल रामकिशोर प्रसाद ने संवाददाता को बताया की प्रतिनियुक्ति डाकपाल का यूजरआईडी जेनरेट होने में तकनीकी समस्या के कारण लालबाजार उपडाकघर का संचालन विगत दिनों से नहीं हो पा रहा है,संवाददाता को भी पता चला है किअब इस

डाकघर का नियमित संचालन शुरू हो जाएगा।

Jr. Seraj Ahmad Quraishi
2

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap