Tranding
Fri, 27 Feb 2026 07:22 PM

ट्रक चालक से अवैध वसूली, रंगदारी, मारपीट में दर्ज हुई प्राथमिकी।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

स्थानीय नगर थाना क्षेत्र के शोआ बाबू चौक पर चावल ले लदी एक ट्रक ड्राइवर से अपराधियों ने जबरदस्ती करकेअवैध वसूली,रंगदारी मारपीट करने लगे। इस घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।जख्मी गोल्डी कुमार ने आवेदन देकर नगरथाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। नगर थानाअध्यक्ष,मनोज कुमार सिंह ने संवाददाता को बताया कि कालीबाग थाना क्षेत्र के घुसुकपुर,वार्ड नंबर 4 निवासी,गोल्डी कुमार के बयान पर मनजीत सहाय व तीन चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस को दिए बयान में गोल्डी कुमार ने बताया कि आरोपी सोआ बाबू चौक पर रिंकी गुप्ता का चावल लदे ट्रक को रोक कर चावल चालक से ₹2 हजार की मांग कर रहे थे। जानकारी होने पर जब वह गए और पूछताछ किया तो आरोपित उनके साथ मारपीट किया, उन्होंने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपियों ने जान मारने की कोशिश की,जेब में रखे रुपए निकाल लिया। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए,उनके परिचितों के घटनास्थल पर पहुंचने पर उनकी जान बची। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Karunakar Ram Tripathi
80

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap