Tranding
Fri, 27 Feb 2026 02:01 AM

साइबर अपराध में कोलकाता के युवक पर प्राथमिकी हुई दर्ज।

शहाबुद्दीन अहमद

बेतिया,पश्चिमी चंपारण, बिहार।

इन दिनों साइबरअपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है,जबकि साईबर थाना,नगर थाना के कैंपस में हीअवस्थित है,फिर भी साइबरअपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं। साइबरअपराधी विभिन्न ऐप के माध्यम सेऑनलाइन खरीदारी, ठगी,बैंक खाता से राशि की निकासी,लॉटरी मिलने की सूचना देकरआमजनों से साइबर ठगी का मामला सामने आ रहा है।इसी क्रम में, संवाददाता को पता चला है कि स्थानीय धोखराहा निवासी, अखिलेश कुमार सिंह के क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर साइबरअपराधियों ने उनके फ्लिपकार्टअकाउंट से 82 हजार 500 सौ का गिफ्ट वाउचर खरीद लिया। इस मामले में अखिलेश कुमार सिंह की शिकायत पर साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अपर थानाअध्यक्ष,अंजेश कुमार ने दरोगा उषा कुमारी को मामले की जांच करने का जिम्मेदारी दी है।प्राथमिकी में कोलकाता के हावड़ा जंक्शन निवासी,अंशु मुखर्जी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार सिंह बालू बानूछापर में अभी रह रहे हैं, उन्होंने बताया कि उनके फ्लिपकार्टअकाउंट से 82 हजार 500 सौ का गिफ्ट वाउचर खरीदा है।

Karunakar Ram Tripathi
68

Leave a comment

logo

Follow Us:

Flickr Photos

© Copyright All rights reserved by Bebaak Sahafi 2026. SiteMap